भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद ने यात्रा में शामिल प्रचारकों का किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अरविंद सिंह व विजय सिंह 55 जिलाें में 19 हजार किमी का सफर तय कर शनिवार को बस्ती पहुंचे। हाथ में भाजपा का झंडा लिए जिले की सीमा में प्रवेश करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने उनका स्वागत किया। प्रचारक अरविंद सिंह व विजय सिंह ने बताया कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जनवरी 2022 से लखनऊ से यात्रा शुरू की थी। इसके बाद गोरखपुर, बलिया, संतकबीर नगर, बनारस होते हुए प्रदेश के 55 जिलों में गए। दो माह बाद लखनऊ में ही यात्रा समाप्त की जाएगी। मौके पर राम सजन जायसवाल, राजेश राजभर, संजय राजभर आदि मौजूद रहे।