बस्ती। जिले में परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान में शुक्रवार को डग्गेमार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एवं यात्री/मालकर अधिकारी ने बड़ेवन चैराहा एवं फुटहिया में पर प्रेशर हार्न, लाल नीली बत्ती, हूटर एवं काली फिल्म के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। जिसके अन्तर्गत 11 वाहनों का चालान किया। साथ ही मार्ग पर संचालित कुल 15 बसों का निरीक्षण किया। अनाधिकृत रूप से संचालित एक बस को निरुद्ध किया गया जिसका प्रशमन शुल्क लगभग 94 हजार रुपये वसूला गया एवं सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति वाहन चालकों एवं आम जनमानस को जागरूक करते हुए पंफलेट का वितरण किया गया। एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सीमा गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद