बस्ती। डिप्टी सीएम और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सोमवार को सड़क मार्ग से संतकबीनगर जा रहे थे। इस दौरान जिले में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर रहा। मार्ग पर पड़ने वाली स्वास्थ्य इकाइयों पर डॉक्टर, कर्मी अलर्ट दिखे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दोपहर बाद बस्ती के सीमा घघौवा में प्रदेश किए तो सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने रिसीव करते हुए संतकबीरनगर बॉर्डर कांटे तक ले गए। यहां संतकबीरनगर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिसीव किया। डिप्टी सीएम के सड़क मार्ग से आने की सूचना पर सीएचसी विक्रमजोत, हर्रैया, कप्तानगंज, मरवटिया, सांऊघाट, मुंडेरवा के साथ कई पीएचसी अलर्ट पर दिखीं। सीएमओ फ्लीट के साथ खुद चल रहे थे। संवाद