फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दरोगा और दीवान के खिलाफ सल्टौआ ब्लॉक के प्रधान लामबंद

Fri, 23 May 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा (बस्ती)। सल्टौआ ब्लाक के ग्राम प्रधानों सोनहा थाने में तैनात दो दरोगा और एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को 12-13 ग्राम प्रधान एसपी से मिले। तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। एसपी ने जांच का निर्देश दे दिया। उन पुलिस कर्मियों के बारे में स्थानीय लोगों से फीडबैक ली जा रही है। अखिल भारतीय प्रधान संघ ब्लाॅक अध्यक्ष सल्टौआ आशुतोष शुक्ल (मगन) की अगुवाई में ग्राम पंचायत पचानू, एकडेंगवा, पचमोहनी, चौकवा, परसा खाल, रुद्रपुर, पुरैना, रेंगी, ककरहिया, गौहनिया, नेवादा व मधवापुर आदि गांव के ग्राम प्रधानों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि सोनहा थाना के एसआई सचिंद्र कुमार, एसआई राम सुरेश यादव व हेड कांस्टेबल वीरेंद्र यादव थाना क्षेत्र में आए दिन जनता को फर्जी केस दर्ज कराने और जेल भिजवाने का डर दिखाकर अवैध वसूली कर रहे हैं। आरोप लगाया कि गरीब फरियादियों व पीड़ितों से रुपये लेकर दूसरे पक्ष से सुलह समझौता कराने का जिम्मा लेते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें