फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों के हक पर डाका डाल रही सरकार: रामप्रसाद

Tue, 03 Oct 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुधौली। सपा की ओर से सोमवार को क्षेत्र के अरदा में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि सरकार पिछड़ों के हक पर डाका डाल रही है। उन्हें निर्धारित आरक्षण के सापेक्ष हक नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं दम तोड़ रही हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि विधायक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि महंगाई चरम पर है। आमजन परेशान है, लेकिन सत्तासीनों को यह नहीं दिख रहा है। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि पहले गरीब छात्र-छात्राओं की बेहतर पढ़ाई एवं अन्य जरूरतें पूरी करने के लिए सरकार आर्थिक मदद देती थी। अब सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इस मौके पर श्यामलाल निषाद, संजय चौधरी, अमित यादव, रामकरन चौरसिया, हनुमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें