बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने युवती के साथ मारपीट व धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। दुबौलिया थानाक्षेत्र की युवती ने तहरीर में बताया है कि वह हर्रैया थानाक्षेत्र के रहने वाले जगदंबा प्रसाद के साथ रिलेशनशिप में कप्तानगंज थानाक्षेत्र में रह रही थी। आरोप है कि गत 22 मार्च को जगदंबा ने उसे अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद