बस्ती। साइबर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से छह बार 86,625 रुपये निकाल लिए। नगर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत साइबर ठगी का मामला दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के पोखरा बाजार के निवासी गनेश प्रसाद ने तहरीर देकर बताया कि उनके बैंक खाता से 86,625 रुपये छह बार में फ्राॅड करके निकाल लिया गया है। इस मामले में बैंक से भी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। संवाद