फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत करना पहला उद्देश्य : विवेकानंद

Mon, 02 Oct 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा रविवार को हर्रैया, पारस, परशुरामपुर एवं मखौड़ा धाम मंडल पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर कहा कि बिना कार्यकर्ता के संगठन की कल्पना नहीं की जा सकती है। परशुरामपुर के लालपुर, श्रृंगीनारी, अमौली, गोपीनाथपुर, मड़रिया, महादेवा में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। परशुरामपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करना हमारा पहला उद्देश्य होना चाहिए। बूथ से लेकर जिले तक का हर कार्यकर्ता पार्टी के लिये महत्वमूर्ण है। मौके पर विधायक अजय सिंह, घनश्याम शुक्ल, सुनील तिवारी, श्रीश पांडेय, हरिद्वार मिश्र, अनंत पांडेय, कौशलाधीश आदि मौजूद रहे। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का वरिष्ठ भाजपा नेता आत्मा प्रसाद पाठक, शक्ति दीप पाठक, अतुल तिवारी, विमलेंद्र सिंह, महूघाट में क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर धुव नारायण सिंह, कुंवर आनंद प्रताप सिंह आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें