फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला कर्मी ने धोखे से ट्रांसफर कर लिए 4.53 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। धोखाधड़ी के मामले में कलवारी पुलिस ने महिला कर्मी पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी प्रहलाद ने तहरीर देकर बताया है कि थानाक्षेत्र के ही चरकैला में शिखा ऑटो मोबाइल नाम से स्कूटी की एजेंसी चलाते हैं। उनकी इस शाखा पर चार नवंबर 2025 से गोरखपुर की प्रिया राय फाइनेंस का काम करती थी। उनका आरोप है कि 18 नवंबरको उसने उनके आधार कार्ड और मोबाइल की मदद से गूगल पे की यूपीआई जनरेट कर लिया। इसके बाद कर्मचारी प्रिया ने धोखे से गूगल पे के माध्यम से धीरे-धीरे चार लाख 53 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। कलवारी पुलिस ने आरोपी महिला कर्मी प्रिया राय पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें