छावनी। रेड़वल गांव में मंगलवार की रात में एक घर में चोरी हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हर पहलुओं पर गहनता से जांच की।
जानकारी के अनुसार, अमोढ़ा गांव निवासी विष्णु सोनी भाई गुरुप्रसाद के साथ वर्तमान में हाईवे से सटे गांव रेड़वल के निजी मकान में रह रहे हैं। मंगलवार को पूरे परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। रात में घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए आगे लगे लोहे का दरवाजा और कुंड़ी तोड़ कर चोरों ने घर में घुस कर एक पावजेव, एक जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र आदि चुरा ले गए।
चोरी जानकारी बुधवार की सुबह हुई जब रिश्तेदारी से वापस घर पहुंचे। विष्णु सोनी ने चोरी की लिखित सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से छानबीन कर मौके से साक्ष्य जुटाए। संवाद