दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सबई घीसा निवासी सोनू पांडेय ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी कि प्राथमिक विद्यालय बड़ोसर के पास शराब की दुकान स्थित है। इससे बच्चे असहज महसूस करते हैं। ग्रामीणों को भी काफी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। आबकारी विभाग के शत्रुघ्न वर्मा के नेतृत्व में टीम बुधवार को मौके का निरीक्षण किया। लोगों से बात कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। दुकान के लाइसेंसियों को सख्त हिदायत भी दी। संवाद