फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इलाज के दौरान बुजुर्ग की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में बृहस्पतिवार को आई आंधी में कच्चे मकान की दीवार गिरने से चपेट में आकर घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, तेनुआ गांव निवासी राम किशोर यादव उर्फ पृथ्वीपाल 70 वर्षीय बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे आई आंधी के दौरान अपने कच्चे मकान टिनशेड के अंदर चारपाई पर बैठे थे। दीवार कच्ची होने से अचानक गिर गई। उसके चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले गए। डॉक्टर ने गंभीर हालत देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। पति की मौत पर पत्नी फूला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हैं। अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें