बस्ती। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर तय समयसारिणी के अनुसार अभियान को सफल बनाने की हिदयात दी। फ्रंट लाइन वर्कर (आशा एवं आगनबाड़ी कार्यकर्ता), बुखार के रोगियों, आईएलआई (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस) रोगियों, क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया, कालाजार तथा कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कराएंगी। लक्षणयुक्त रोगियों का नाम, पता, मोबाइल नंबर ई-कवच पोर्टल पर अपलोड कराएंगी। संचालन जिला मलेरिया अधिकारी राजेश चौबे ने किया।