कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मीता सोती गांव में बृहस्पतिवार की सुबह घर के कमरे में बिजली के करंट से झुलसा युवक का शव मिला। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पीएम के लिए भेज दिया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद भी मौत का कारण साफ हो सकेगा।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मीता सोती गांव में बृहस्पतिवार की सुबह गांव के प्रदीप कुमार चौधरी पुत्र पलटू की बंद कमरे में लाश मिली। परिजनों के मुताबिक, प्रदीप का शव बिजली के केबल से चिपका हुआ था। मृतक की पत्नी सिंप्पा देवी ने बताया कि बड़ी बहन ने पैतृक जमीन को वरासत करा लिया था, जिसके चलते पति ने आत्महत्या कर लिया।
हालांकि, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पत्नी ने बताया कि बीती रात ही करीब 11 बजे प्रदीप ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी। लेकिन, भाई संदीप ने बचा लिया था। घटना को लेकर पूरे गांव मे तरह तरह की चर्चा हो रही है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद भी सच्चाई बता चल पाएगा।