फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा सटाकर सीएससी संचालक का बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
असलहा सटाकर सीएससी संचालक का बैग लूटा
विज्ञापन

पैकोलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मल्लूपुर के पास दुबौलिया-जीतीपुर मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर लौट रहे ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) संचालक को असलहा सटाकर बीस हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया। बैग में लैपटाप सहित अन्य सामान भी था।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। संचालक की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर उनका पता लगा रही है।
जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के दुबौलिया जीतीपुर गांव निवासी विवेक कुमार मौर्य करीब एक वर्ष से इसी क्षेत्र के मल्लूपुर चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र और मौर्य इंटरप्राइजेज नाम से दुकान है। विवेक के अनुसार, शुक्रवार देर शाम दुकान बंद करके बाइक से वह घर लौट रहे थे। कुछ दूर आने पर रास्ते में दो लोग पहले से खड़े थे। आगे बढ़ने पर सामने से बाइक सवार आया और गाड़ी रोककर बैग छीन लिया।
विज्ञापन

तभी पीछे से एक अन्य ने थप्पड़ जड़ दिया और दूसरे ने असलहा सटा दिया। इस हड़बड़ाहट में विवेक की बाइक गिर गई। तीनों बदमाश बैग छीनकर परसा की तरफ भाग गए। पीड़ित के अनुसार, बैग में 20 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, चार्जर, दो फिंगर डिवाइस रखे थे। पीड़ित ने पहले 112 नंबर पर फिर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह व स्वाट टीम प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पूरी रात बदमाशों का पुलिस सुराग लगाती रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें