फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंडेरवा चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ, विधायक ने चालू किया डोंगा

Tue, 18 Nov 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। मुंडेरवा चीनी मिल का पेराई सत्र 2025-26 सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हो गया। पं. कमलेश पांडेय ने डोंगा पूजन कराया, जिसके बाद संतकबीरनगर विधायक अंकुर राज तिवारी ने बटन दबाकर डोंगा चालू किया और गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। प्रधान प्रबंधक महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसानों का भुगतान समय से किया जाएगा तथा मिल पिछले वर्ष से अधिक गन्ना पेराई करेगी। मुख्य गन्ना प्रबंधक रवीन्द्र धर द्विवेदी ने किसानों से अनुरोध किया कि अर्ली प्रजाति की पर्ची पर अर्ली किस्म और सामान्य पर्ची पर सामान्य किस्म का गन्ना ही मिल में आपूर्ति करें। संवाद
विज्ञापन

⫾
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें