प्रतिबंध को धता बताकर कानफोड़ू डीजे बजाने का घंटों चला मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। अयोध्या से कावड़ का जल लेकर निकले कांवड़ियों की मस्ती देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार की सुबह बारिश कांवड़ियों के लिए अमृत साबित हुई। डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए मंजिल की तरफ कदम बढ़ा रहे थे। पुलिस प्रशासन की रोक काे धता बताते हुए जगह-जगह कांवड़ियों की टोलियों के बीच डीजे बजाने का मुकाबला देखा गया।
क्षेत्र के बिजरा, महराजगंज, कप्तानगंज, खजुहा, गढ़हा गौतम में डीजे बजाने की प्रतियोगिता होते देखी गई। पिलखांव गांव के सुनील और राम कुमार का मुखैटा आकर्षण का केंद्र रहा।
उधर, कावड़ यात्रियों के लिए समाजसेवियों ने जगह-जगह पर जलपान और चिकित्सा शिविर लगा रखा है। मनोरमा ट्रस्ट के अनिल त्रिपाठी नेे संसारीपुर, सागर सेवा ट्रस्ट के प्रमोद ओझा ने पिकौरा सानी सहित कप्तानगंज, खजुहा में दुधौरा सहित कई जगहों पर कांवड़ियों के लिए चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। पिकौरा सानी में कांवड़ियों को भोजन कराने के लिए एसएचओ दीपक कुमार दुबे ने खुद कमान संभाल रखी ै।
...
कावड़ यात्रा में बिजली की कटौती जारी
कावड़ यात्रा में बिजली की कटौती सब पर भारी पड़ गई। हर्रैया व कप्तानगंज बिजली उपकेंद्र से लगातार बिजली की कटौती हो रही है। कप्तानगंज में रात करीब 8 बजे से बिजली कट गई। इससे रातभर लोग सड़कों पर घूमते नजर आए। क्षेत्र के वीरेंद्र ओझा, विजयभान पांडये, मटरू बाबा ने कहा कि बिजली न रहने से कांवड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।