फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की चपेट में आए चौकी इंचार्ज की हालत बिगड़ी, लखनऊ रेफर

Fri, 09 May 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाहन चेकिंग करते समय बाइक की टक्कर से घायल हुए कलवारी थानाक्षेत्र की माझा खुर्द पुलिस चौकी के प्रभारी हरि प्रकाश तिवारी की हालत बिगड़ती जा रही है। उन्हें मेडिकल कॉलेज आंबेडकरनगर से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार को चौकी इंचार्ज हरिप्रकाश तिवारी देर शाम वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो नाबालिग बाइक लेकर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने उन्हें रोकना चाहा मगर बाइक नहीं रोकी। बताया जा रहा है कि बाइक रोकते समय चौकी इंचार्ज की वर्दी बुलेट में फंस गई थी, जिससे वह सड़क पर कुछ दूर तक घिसटते चले गए थे। उन्हें गंभीर चोट आई। हमराहियों ने भागने की कोशिश कर रहे किशोरों को पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल दरोगा को अंबेडकरनगर जनपद स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सक लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के निजी अस्पताल में दरोगा का इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें