फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों की हालत में सुधार, पांच को मिली छुट्टी

Sun, 28 Sep 2025 09:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। मेडिकल कॉलेज कैली में भर्ती गोनहा गांव के फूड प्वाइजनिंग के शिकार बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है। 17 बच्चों में शनिवार को आर्यन, प्रियांशु, हिमांशु, कार्तिक, अंकुश को छुट्टी दे दी गई। ये बच्चे अपने घर पहुंच गए हैं। उत्कर्ष ( 7), अभि (10), अथर्व (8), प्रिया (11), अनमोल (8), अश्विनी (9), अनुराग (15), अंशपाल (10), सूरज (13), अमर (14), अंश (10), लक्ष्य (11) का उपचार चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. भास्कर यादव ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है। सीएचओ, एएनएम व आशा अलर्ट हैं। शनिवार को गांव में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किया। प्रभारी निरीक्षक गौर परमाशंकर यादव ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग पर साधारण तहरीर मिली थी, कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें