फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: आश्वासन की घुट्टी पीकर थाने से लौटे फरियादी

Sun, 12 Feb 2023 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया थाना परिसर में सीओ कलवारी विनय चौहान  लोगो की समस्या सुनते।
विज्ञापन
आश्वासन की घुट्टी पीकर थाने से लौटे फरियादी
विज्ञापन

पूरी हुई थाना दिवस की औपचारिकता, 52 मामलों में तारीख
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस की औपचारिकता पूरी हुई। 58 मामलों में 52 फरियादियों के प्रार्थना पत्र पर राजस्व का मामला करार देते हुए तारीख दे दी गई। आश्वासन की घुट्टी पीकर फरियादी बैरंग लौट गए।
कोतवाली थाने में फरियादियों की समस्या काे एएसपी दीपेंद्र ने सुना, मगर 6 मामलों में तारीख मिली। यही हाल पुरानी बस्ती थाना समाधान दिवस का भी रहा। सभी 8 मामले अगली तारीख तक के लिए टाल दिए गए। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार थाना समाधान दिवस पर आए मामलों में से सात को तारीख दे दी गई। यहां फरियादियों को बताया गया कि राजस्व संबंधी मामलों में टीम जाएगी। पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार यहां नाथपुर पांडेय निवासी लक्ष्मीनेवास, गड़हाराजा निवासी कमलेश, पिपराकाजी निवासी शांति, चोरखरी निवासी राजकुमार वर्मा व इटवा राजा निवासी कमलावती के मामलों में तारीख दी गई। यहां भी थानाध्यक्ष ने यह कहकर फरियादियों को लौटा दिया कि राजस्व का मामला मौके पर जाकर निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि के अनुसार यहां छह मामलों को अगली तारीख तक टरका दिया गया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने भी राजस्व मामलों की बात दुहरा दी। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार थाने पर छह मामलों को निस्तारण में पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने तारीख दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें