बस्ती। एक कंपनी लोगों की रकम लेकर भागने का मामला सामने आया है। एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ता राजवंत, रविंद्र शर्मा, अब्दुल रब, मनीराम, बच्चा राम, अनुज सोनी, गीतांजलि, रामअचल, उमाशंकर त्रिपाठी समेत अन्य ने प्रार्थनापत्र देकर कहा कि बरेली की एक कंपनी के मालिक ने उन्हें होटलों में सेमीनार के माध्यम से तरह-तरह की स्कीम बताई। वह लोगों का रुपया लेकर रियल एस्टेट में जमीन खरीद कर विक्रय करने का व्यापारी करता है। लोगों को लालच देकर एक लाख रुपये 22 माह के लिए ले लिए। उसके बदले मूलधन का गारंटी के तौर पर चेक दे दिया। सैकड़ों लोगों से करीब एक करोड़ से अधिक रुपये लिया है, जो ऑनलाइन भुगतान है। भुगतान के समय आने पर जब चेक बैंक ले गए तो पता चला कि एकाउंट बंद है। उसने सभी से धोखाधड़ी की है। पीड़ितों ने कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।