फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमिश्नर ने लिया कानून व्यवस्था का जायजा

Fri, 21 Nov 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। इसमें आयुक्त ने कानून व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त ने कहा कि माह नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। प्रवर्तन टीम अवैध वाहनों का चालान करना सुनिश्चित करें। जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात के नियमों के अनुपालन हेतु सचेत भी किया जाए। कहा कि अपराध नियंत्रण किए जाने के साथ ही अपराध से पीड़ित महिलाओं को शासन के निर्देशानुसार रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष से सहायता दिलाई जाए। डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि इस वर्ष में मंडल में अभी तक गैंगस्टर का कोई प्रकरण नहीं है। कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए सतत निगरानी व प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है। महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान संचालित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें