फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मासूम के गले में फंसा सिक्का जिला अस्पताल में निकाला

Mon, 09 Jun 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल में रविवार को बच्चे के गले में फंसा सिक्का निकाल कर उसकी जान बचाई गई। सिक्का निकलने के बाद बच्चे को राहत मिली। परिजनों ने खुश होकर चिकित्सक के प्रति आभार भी जताया।वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गनेशपुर निवासी अंकित के गले में सिक्का फंस गया था। जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कुछ देर बाद दर्द से भी वह छटपटाने लगा। रहा था। परिजन आनन- फानन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात आदित्य ने तत्काल सर्जन डाॅ. विजय वर्मा को कॉल पर बुलाया। चिकित्सक ने बच्चे के गले का एक्सरे किया। इसके बाद टीम के साथ लारिंगो स्कोप की मदद से सिक्के को बाहर निकाला। कुछ देर बाद बच्चे की स्थिति सामान्य हो गई। तब परिजनों को सुकून मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें