सल्टौआ। संक्रामक व संचारी रोग का माह चल रहा है। प्रशासन सफाई को लेकर मशक्कत कर रहा है, मगर सल्टौआ ब्लाक के गांव इससे अछूते हैं। यहां सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। ग्रामीणों ने तमाम बार इसके लिए आवाज भी उठाई, मगर अधिकारी चुप्पी साधे हैं।
उल्लेखनीय है कि ब्लाक के 251 राजस्व गांव में 251 सफाई कर्मियों की तैनाती है। बावजूद इसके, इस समय गांवों में सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। अधिकारियों का ध्यान गांव के सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर नहीं पड़ है। गांवों में तैनात सफाईकर्मी समय पर सफाई नहीं करते हैं, जिससे ग्रामीणों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है।
ब्लाक के सेखुई, तेलियाडीह, पिटाउट, रेहारजंगल, अमरौली शुमाली, औड़जंगल, हसनापुर, सल्टौआ, रुद्रपुर, रेगी, मुड़बरा, देईपार, चौकवा आदि गांवों में सफाई न होने से नालियां जाम हो गई हैं। एडीओ पंचायत प्रभारी अरुणेश पाल ने बताया सभी को निर्देशित किया गया है। अपने अपने तैनाती वाले गांव में सफाई दुरुस्त रखें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।