फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चों ने दिनभर उड़ाई पतंग

विज्ञापन
तुर्कहिया मोहल्ले में मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी करते बच्चे संवाद
विज्ञापन
बस्ती। मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से भर गया। बड़े-बुजुर्ग जहां स्नान-दान, दर्शन-पूजन कर पुण्य अर्जित करने में जुटे रहे, वहीं बच्चे, युवा भी माधुर्य और उल्लास से लबरेज नजर आए। सुबह से रंग-बिरंगे पतंग असामान में उड़ने लगे। पूरे दिन पतंग को ऊंची उड़ान देने की प्रतिस्पर्धा चली। इस बीच एक दूसरे की पतंग काटने की भी होड़ मची रही। गांधीनगर में पतंग बेचने वाले मनोज ने बताया कि उन्होंने दिन भर में एक हजार रुपये का मतंग और मांझा की बिक्री हुई है। बच्चे बार-बार पतंग खरीदने के लिए पहुंच रहे थे। पतंग के साथ मांझा, डोरी, चकरी भी खूब पसंद किए। आज पतंग से अच्छी खासी आमदनी हुई है। शहर की सभी कॉलोनियों में छतों पर खड़े होकर आसमान में पतंग उड़ाने का दौर पूरे दिन चलता रहा। इस बीच धूप का भी लोगों ने खूब आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें