रुधौली। नगर पंचायत के थाना शिव मंदिर परिसर में लगे वाटर कूलर काे छूते ही दस वर्षीय बालक को करंट लग गया। बच्चे को सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया। बुधवार शाम गांधीनगर वार्ड निवासी विनोद मोदनवाल का 10 वर्षीय बेटा विनय दोस्तों के साथ थाना शिव मंदिर पर खेल रहा था। प्यास लगने पर पानी पीने गया लेकिन वाटर कूलर को छूते ही वह करंट की चपेट में आ आ गया। संवाद