बस्ती। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प कार्यशाला का समापन रविवार को सभी मंडलों में किया गया। बस्ती सदर विधानसभा के गनेशपुर मंडल स्थित शंकरपुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रमोद पांडेय और अमृत कुमार वर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि केंद्र सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब माताओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस उपलब्ध कराई। कमजोर वर्ग के परिवारों को प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित किया। इसके अलावा विश्व फलक पर भी प्रधानमंत्री ने देश को मजबूत किया है। सुरक्षा के दृष्टिगत हमारी भारतीय सेना भी पहले से मजबूत हुई है। परशुरामपुर में वैभव पांडेय व कुंवर आनंद सिंह और मखौड़ा धाम में देवेंद्र सिंह व अनिल पांडेय ने कार्यशाला को संबोधित किया। विशेषरगंज में राम सिंगार ओझा व चंद्रमणि पांडेय ने हरदी में राधेश्याम कमलापुरी और इं. वीरेंद्र मिश्र ने सरकार के कार्यों का बखान किया। दुबौलिया में जटाशंकर शुक्ला व राजेश त्रिपाठी ने और कप्तानगंज में राजेंद्र गौड़ व प्रत्यूष विक्रम सिंह ने संबोधित किया। रामनगर में रवि प्रताप सिंह व राकेश शर्मा ने तथा सल्टौआ में पुष्करादित्य सिंह व दिलीप पांडेय ने संबोधित किया। हनुमानगंज में यशकांत सिंह व मनोज ठाकुर ने और पकरीजई में संजय चौधरी व राम उग्रह जायसवाल ने कार्यशाला का आयोजन किया।