फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पानी निकासी के लिए लगा सीमेंट का पाइप खोदकर फेंका

Sat, 07 Jun 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। रामनगर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत खाजेपुर में बारिश के पानी की निकासी के लिए सड़क में लगाए गए ह्यूम पाइप को गांव के कुछ लोगों ने उखाड़ कर फेंक दिया। यह पाइप पीडब्लूडी सड़क से रामा लखना गांव को जोड़ने वाली कच्ची सड़क के बीच लगाया गया था। ग्राम प्रधान राजेश कुमार वर्मा ने एसडीएम व बीडीओ प्रार्थना पत्र देकर अराजक तत्वों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है। प्रधान ने लिखा है कि ह्यूम पाइप उखाड़ने से आर्थिक क्षति के साथ 150 मीटर इंटरलाकिंग कार्य भी बाधित हो गया है। बीडीओ राजेश सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें