फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तूल पकड़ रहा बच्चा चोर कहकर पिटाई का मामला

Sun, 31 Aug 2025 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। थाना क्षेत्र के चोरखरी के नैपुरवा गांव में बच्चा चोर कहकर महिला की रस्सी से बांधकर पिटाई का मामला तूल पकड़ रहा है। शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, प्रदेश मंत्री दिग्विजय सिंह राणा और भाजयुमो के जिला महामंत्री विनय सिंह समेत कई नेता पैकोलिया थाने पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य से मिलकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। बता दें कि पैकोलिया क्षेत्र के एक गांव की करीब 40 वर्षीय महिला अचानक बृहस्पतिवार की भोर करीब 3:30 बजे घर निकल पड़ी। भटककर बगल के गांव चोरखरी के नैपुरवा में जा पहुंची। पीड़िता के बेटे ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। भोर में भटककर वह नैपुरवा गांव में पहुंच गई। जहां नफीस अली, सगीर अली, झिन्कू और जालू पकड़ लिए और बच्चा चोर कहकर मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें