फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झाड़ियों में लटक रहा केबल जला, गांव में अंधेरा

Sun, 10 Aug 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। बिजली उपकेंद्र सल्टाैआ क्षेत्र में बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर भुजैनिया गांव के समीप जमीन से ऊपर झाड़ियों में लटक रहा केबल शार्ट हो जाने से उसमें चिंगारी निकलने के बाद बिजली गुल हो गई। गांव के राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे तेज आवाज के साथ केबल में आग लग गई थी। पूरे गांव की लाइट भी चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि तार के ऊपर लगा कवर हट जाने से नंगा तार झाडि़यों से टकरा रहा है। राम सुरेश ने बताया कि रात में ही घटना की जानकारी बिजली विभाग को दी। उसके बाद ही आपूर्ति बंद कर दी गई। दिनभर इस केबल को देखने कोई कर्मचारी नहीं आया। ग्रामीणों ने बताया कि काफी दिनों से यह केबल लटक रहा है। उसे खंभे से बांध कर ऊपर नहीं किया जा रहा है। अवर अभियंता सूर्यनाथ यादव ने बताया कि सूचना मिली है। टीम भेजकर तार को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें