फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या जा रही निजी बस ट्रक से टकराई, 8 यात्री घायल- जानें कहां चल रहा है उपचार

Mon, 06 May 2024 11:11 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस और ट्रक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर फुटहिया फ्लाईओवर के पास निजी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। सरैया नवीन मंडी खलीलाबाद से अयोध्या के लिए जा रही बस उल्टे साइड खड़े ट्रक में जाकर सामने से टकरा गई। हादसे में लगभग आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सभी घायलों को108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें आसिफ अली( 30) पुत्र सुभान अली, शाहवान अली (35) पुत्र इस्लाम अली घायल हो गए। इनके अलावा सरोज देवी (42) पत्नी राम यादव, श्रीराम यादव (50) एवं नवजात राजवीर, जो कि अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे,ये भी घायल हो गए।

इनके साथ ही ममता( 20) पुत्र जितेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सड़क हादसे की सूचना पुलिस के साथ सरकारी एंबुलेस को भी दी गई। मौके पर आई 4 एंबुलेंस ने प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें