फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्टेज पर लड़खड़ाए दूल्हे के कदम,दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Wed, 13 Dec 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बस्ती। जयमाल के समय दूल्हे को नशे की हालत में देख दुल्हन स्टेज से उतर गई। काफी कोशिश के बाद भी शादी नहीं हो सकी।

सोमवार की रात लालगंज क्षेत्र से पुरानी बस्ती क्षेत्र में बारात पहुंची थी। जयमाल के दौरान दूल्हा लड़खड़ाते कदमों से स्टेज पर चढ़ा। यह देख दुल्हन की त्यौरी चढ़ गौ। दूल्हे का व्यवहार भी उसे ठीक नहीं लगा। नाराज होकर दुल्हन स्टेज से उतर गई। उसने अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी और शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के परिजनों को जब दूल्हे के नशे में होने की जानकारी हुई तो वे आपा खो बैठे। दूल्हा पक्ष के लोगों व बारातियों को बैठा लिया।
विज्ञापन


शादी पर हुए खर्च की मांग करने लगे। विवाद बढ़ते देख किसी ने पुरानी बस्ती पुलिस को खबर की । एसआई दिनेश राय अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बात की। एसआई का कहना था कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। देर रात में दोनों पक्षों में सुलह हो गई और बिना दुल्हन साथ लिए बारात लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें