फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में नहाने गया बालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में नहाने गया बालक लापता
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। मंगलवार दोपहर बाद कलवारी थानाक्षेत्र के चरकैला बंधे पर 12 वर्षीय बालक बाढ़ के पानी में नहाते समय लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण जुट गए। थोड़ी देर बाद पहुंची कलवारी पुलिस भी स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुट गई है। चरकैला गांव निवासी इस्लाम का 12 वर्षीय बेटा यूसुफ चरकैला बंधे के पास बाढ़ के पानी में साथियों के साथ नहाने गया था। नहाते समय बहाव तेज होने के कारण गहरे पानी में बह गया। बच्चों ने घटना की सूचना गांव में दी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर खोजबीन में जुटे है। थानाध्यक्ष कलवारी विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश कराने में जुटे है। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें