फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू नहर खंड में बहता मिला अज्ञात महिला का शव

Fri, 18 Jul 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। थाना क्षेत्र के देउरा गांव के पास से बहने वाले सरयू नहर खंड खलीलाबाद में अज्ञात महिला का शव बहता हुआ पाया गया। नहर में बहाव के कारण शव काफी दूरी से बहता हुआ देऊरा गांव तक आया। जहां गांव के पास बने बैराज पर पानी रुकने के बाद शव को निकाला जा सका। प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे ने सिपाही अमित सिंह और स्थानीय लोगों के साथ नहर से शव को बाहर ले आए। लगभग 40 वर्षीय अज्ञात महिला के शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला के शरीर पर केवल अंदरुनी कपड़े मिले। कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए। प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे ने बताया कि शिनाख्त के लिए आसपास की जनपदों से भी संपर्क किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें