धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निकट कुआनो नदी में 14 जुलाई को शव मिला था। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी थी। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर शव की पहचान अशोक कुमार (28) पुत्र शिव प्रसाद निवासी बानपुर थाना लालगंज बस्ती के रूप में हुई है। उसके भाई देवराज ने पहचान की है। देवराज ने बताया कि अशोक के लापता होने के संबंध में उसने 12 जुलाई को लालगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कुत्ता के काटने के कारण वह बीमार चल रहा था। 14 जुलाई को गोपालपुर गांव के दक्षिण कुआनो नदी में अज्ञात का शव जलकुंभी में फंसा मिला था। महुली थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी भालचंद्र चौहान ने थाने में लिखित सूचना दी थी। संवाद