बहरामपुर गांव के युवक का छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका शव पाया गया। पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बहरामपुर निवासी 25 वर्षीय कृष्णा चौरसिया पुत्र राजेंद्र प्रसाद गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले वह घर आया था। पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बेटा कृष्णा अपने कमरे में सो रहा था। वह लोग धान की रोपाई करने के बाद घर पहुंचे तो देखा कि बेटे का कमरा अंदर से बंद है।
परिवार के लोगों को लगा कि वह सो रहा होगा। कई बार उसे आवाज लगाकर बुलाया। मगर, अंदर कमरे से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से देखा तो उसका शव छत में लगे कुंड से रस्सी के सहारे लटक रहा था। यह देख सबके पैरों तले जमीन सरक गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद चंद्र चौधरी ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की।