फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नवविवाहित आई थी मायके, घर के कमरे में फंदे से लटका शव मिला- घर वालों को ऐसे हुई जानकारी

Sun, 02 Jun 2024 07:39 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
विज्ञापन
फांसी( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बन्नी गांव में रविवार की सुबह 10 बजे मायके आई नवविवाहित का शव कमरे में छत की कुंडे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर साक्ष्य संकलन किया। फिर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बन्नी गांव निवासी मनोज कन्नौजिया की बेटी रागिनी की शादी 25 अप्रैल 2024 को संतकबीरनगर जिले के मठियापार में राजन के साथ हुई थी। विदाई कराकर परिजन 24 मई को रागिनी को मायके लाए थे। रविवार को नवविवाहिता का शव घर के प्रथम तल पर स्थित कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटक हुआ मिला।

इस बात की जानकारी परिजनों को तब हुई कि जब रागिनी के पति राजन ने उसके छोटे भाई अभिषेक को फोन कर बताया कि वह फोन नहीं उठा रही है। जब अभिषेक ऊपर कमरे के पास पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने कई बार आवाज लगाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो कमरे के रोशनदान से उसने झांककर देखा तो रागिनी का शव लटका हुआ मिला।
विज्ञापन


अभिषेक ने इसकी जानकारी पिता मनोज को दी। मनोज राजगीर हैं और कहीं काम करने गए थे। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके पर पहुंच कर जरूरी साक्ष्य संकलन किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें