छावनी। परिवार में कहासुनी के बाद नाराज होकर घर से निकले अधेड़ का बृहस्पतिवार को ठोकर नंबर दस के पास सरयू नदी में शव मिला। नदी में छलांग लगाने के शक में परिवार वालों ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी थी। लिस ने क्षेत्रीय नाविकों और तैराकों के सहयोग से नदी में काफी खोजबीन कराई, लेकिन अधेड का पता नहीं चला था। जल पुलिस के जवानों ने सर्च अभियान चला कर दूसरे दिन नदी से शव बरामद किया। छावनी थाना क्षेत्र के रूपगढ़ गांव निवासी रामबरन (57) पुत्र छोटेलाल बुधवार को परिवार से कहासुनी करने बाद नाराज होकर घर से निकल गए। काफी देर बाद घर नहीं लौटे तो लोगों ने तलाश शुरू की। दोपहर दो बजे के करीब घाघरा नदी के ठोकर नंबर दस पर उनकी चप्पलें मिलीं। नदी में छलांग लगाने के शक के आधार पर परिवार के लोगों ने इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी। संवाद