दुबौलिया। क्षेत्र के खुशहालगंज के रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम के जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार प्रसंगों का मनोहारी मंचन किया गया।
आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मेंकलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। श्रीराम जन्म पर पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज गया। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह, अखिलेश सिंह, गिरीश सिंह, विक्रमादित्य सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, तेजभान सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद