महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज नगर पंचायत में अतिक्रमणकारी प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। नगर पंचायत की खाली जमीन पर फिर से टीन शेड रखकर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। कस्बे के लोगों ने मामले की शिकायत ईओ से की है। कप्तानगंज नगर पंचायत में बीते माह पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस बूथ सहित मेन चौराहे पर अतिक्रमण हटवाया गया था। पुलिस बूथ के निकट कस्बे के कुछ मनबढ़ दुकानदारों ने दो दिन पहले वहां पर नया टीन शेड रखकर कब्जा कर लिया है।कस्बे के रामू, सियाराम, अरमान, सुनील, प्रेमचन्द्र, नंदलाल, मोनू सहित कई लोगो ने मामले की शिकायत ईओ से की है। नगर पंचायत कप्तानगंज के अधिशासी अधिकारी एसपी सिंह ने बताया शिकायत मिली है जल्द ही अतिक्रमण हटवाया जाएगा। संवाद