फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती जा रही दुर्गा पंडालों की रौनक, भक्त हो रहे निहाल

विज्ञापन
गौर बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
बढ़ती जा रही दुर्गा पंडालों की रौनक, भक्त हो रहे निहाल
विज्ञापन

- तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की आराधना में लीन रहे देवी भक्त
- शहर के पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार व आयोजक
- ग्रामीण क्षेत्रों में शबाब पर पहुंची दुर्गापूजा की रौनक
बस्ती। सोमवार से शुरू हुए शारदीय नवरात्र में चौतरफा मातारानी की भक्ति की बयार चल पड़ी है। जगह-जगह सजे माता के पंडालों में भव्य सजावट की गई है। मनमोहक देवी प्रतिमाओं को देखकर भक्त निहाल हैं। नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को माता चंद्रघंटा की पूजा में देवी मां के भक्त तल्लीन रहे।
शहर में भी धीरे-धीरे दुर्गापूजा की रौनक बढ़ रही है। भूअर निरंजनपुर, कंपनीबाग, कटरा, पुराना डाकखाना, गांधीनगर, जनता होटल, नार्मल स्कूल, रोडवेज, रौता चौराहा, बड़ेवन, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, पांडेय बाजार, रेलवे स्टेशन, काली मंदिर आदि अन्य प्रमुख स्थानों पर भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं। जबकि अस्पताल चौराहा समेत कई स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं और वहां पूजा अर्चना का सिलसिला चल रहा है। शहर में शरद पूर्णिमा को विसर्जन होने की वजह से दुर्गापूजा की रौनक देर से बढ़ती है। वहीं कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गापूजा की रौनक बढ़ती जा रही है। जगह-जगह सजे पंडालों में अलग-अलग थीम की प्रतिमाएं सजाई गई हैं। जिनमें माता दुर्गा के अलावा श्री गणेश, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी और महिषासुर की प्रतिमाएं शामिल हैं। ज्यादातर पंडालों में देवीगीत सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही माता का पूजन, दर्शन करने के लिए आसपास के श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। भीड़ और अराजकतत्वों पर काबू रखने के लिए पुलिस प्रशासन के अलावा आयोजन समिति के सदस्य जुटे हैं। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अभी लगातार प्रतिमाओं के स्थापना का क्रम जारी है। पुलिस का पर्याप्त प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें