सल्टाैआ। ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक में भाग न लेने पर बीडीओ ने चार सफाईकर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ अनिल यादव ने बताया कि मंगलवार को सल्टौआ स्थित ब्लाॅक मुख्यालय पर सोलर से संबंधित सभी सफाईकर्मियों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें सफाईकर्मी गोविंद शुक्ल, इंद्रजीत, सुनीता व गुरु प्रसाद अनुपस्थित पाए गए। लापरवाही व उदासीनता के आरोप में चारों सफाईकर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद