वाल्टरगंज। पंजाब नेशनल बैंक देईपार के समीप खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई। देईपार निवासी रतिराम चौधरी ने पुलिस देकर कहा है कि रोज की भांति वह अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीएनबी शाखा के सामने खड़ा किया था। 19-20 अगस्त की भोर में लगभग 3:50 बजे चोर बाइक पर लादकर बैटरी उठा ले गए। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद है। थानाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। संवाद