फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बैरकों की तलाशी कराई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बैरकों की तलाशी कराई गई
विज्ञापन

बस्ती। डीएम प्रियंका निरंजन ने एसपी आशीष श्रीवास्तव के साथ संयुक्त रूप से शनिवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल परिसर में बैरक, मेस और अस्पताल का भी जायजा लिया। साथ ही जेल में बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। डीएम ने जेल परिसर में सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
शनिवार को 12.10 बजे से करीब 40 मिनट तक चले निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि बैरक के अंदर कोई आपत्तिजनक वस्तु न हो। काफी संख्या में पुलिस के जवान जेल में पहुंचे थे। डीएम, एसपी ने बैरक की तलाशी कराने के बाद भोजनालय और जेल अस्पताल देखा। वहां पर कैदियों को मिलने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली। महिला बंदियों के साथ रहने वाले बच्चों को पोषक आहार और उनकी पढ़ाई की जानकारी ली। अस्पताल में दवाओं के बारे में पूछा और कहा कि किसी भी कैदी व बंदी की तबीयत अधिक खराब हो तो उसे जिला अस्पताल भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जेल आने वाले मुलाकातों पर विशेष नजर रखी जानी चाहिए। अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो उसकी सूचना पुलिस को दें। कहा कि न्यायालय में पेशी पर ले जाते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधीक्षक कारागार शशिकांत सिंह, जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी, डिप्टी जेलर रतन कुमार व जेल के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें