फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कप्तानगंज में खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रोता

Wed, 26 Mar 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। नगर पंचायत कप्तानगंज में श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। श्रोता देर रात तक झूमते रहे। पंडाल में बाबा खाटू श्याम का दरबार सजाया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण कानपुर से आई भजन गायिका शर्मा सिस्टर बेटू और आल्या सगी बहनों की जोड़ी ने एक साथ एक स्वर से... सिया राम की गली में तुम जाना.. वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना, सेठों का मेरा सेठ खाटू नरेश गाया तो उपस्थित श्रोता ताली बजाकर कर झूमने लगे। पंडाल में उपस्थित पुरुष महिलाओं और बच्चों ने बीच-बीच में हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा विनती करते हुए ताली बजाकर बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, व्यापार संगठन अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी,धनपति सिंह, बृजेश कसौधन,बड़े शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें