कलवारी। क्षेत्र के मालपुर वैष्णोपुर में 11 दिवसीय रामलीला के चौथे दिन कलाकारों ने अहिल्या उद्धार से लेकर पुष्प वाटिका तक की लीला का मंचन किया। अहिल्या उद्धार के प्रसंग को देखकर दर्शक भावुक हो गए। गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या को शाप के कारण शिला बनना पड़ा था। उन्हें भगवान राम के चरण रज की प्रतीक्षा थी। गुरु विश्वामित्र के आदेश पर भगवान राम ने अपने चरण स्पर्श से अहिल्या का उद्धार किया। इस दृश्य को देखकर कई दर्शकों की आंखें भर आईं। इसके बाद पुष्प वाटिका की लीला का मंचन किया गया। सुभाष यादव, जमुना यादव, प्रेमचंद, रमेशचंद्र, रामशंकर, ज्ञान प्रकाश, अजय कुमार, अरविंद, जितेंद्र और नागेंद्र मौजूद रहे। संवाद