सदर ब्लॉक क्षेत्र के बक्सर पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर ब्लॉक क्षेत्र के बक्सर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। सांसद हरीश द्विवेदी ने नागरिकों का संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही इस यात्रा का मकसद है। अब किसी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित नहीं होना पड़ेगा। संकल्प यात्रा में मौके पर ही संबंधित पात्र का पंजीकरण कर योजनाओं में लाभ दिलाया जाएगा।
इस दौरान चिकित्सा विभाग की आयुष्मान कार्ड, कृषि, समाज कल्याण आदि विभागों की ओर से शिविर लगाकर पात्रों का विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण किया गया। संकल्प यात्रा के दौरान इफ्को की ओर से ड्रोन की मदद से फसलों पर नैनो यूरिया व डीएपी और सागरिका का छिड़काव कराया गया।
इफ्को ई-बाजार के मयंक शुक्ल ने किसानों को बताया कि नैनो तकनीकी ही खेती का भविष्य है। फसलों पर नैनो यूरिया व डीएपी का छिड़काव करने के लिए केंद्र सरकार से दो ड्रोन स्थायी रूप से जिले को मिल चुके हैं। ड्रोन को देखने के लिए यात्रा स्थल पर भीड़ उमड़ी।