बभनान (बस्ती)। बभनान हर्रैया तिराहे पर सड़क पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया। पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में सड़क किनारे लगे ठेले, रेडियो और फलों के क्रैट हटाए गए। जानकारी के अनुसार, शनिवार को नगर पंचायत टीम और बभनान पुलिस बल के साथ हरैया तिराहे पर पहुंचे। सड़क तक फैले ठेलों को नगर पंचायत की गाड़ी में लादकर हटाया गया। दुकानों को स्टील की रेलिंग के बाहर शिफ्ट किया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि पुन: अतिक्रमण पर जुर्माने की कार्रवाई होगी। इस मौके पर नगर पंचायत के कर्मचारी भास्कर पाठक, भानु सिंह, ओम रावत, प्रदीप, कुलदीप, राजेंद्र, विवेक और बभनान चौकी के उप निरीक्षक सोमनाथ भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संवाद