फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पकड़े नहीं गए लूटपाट करने वाले आरोपी

Thu, 16 May 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सोनहटी गांव के रहने वाले राम सुरेश चौधरी ने आरोप लगाया है कि 12 मई की रात उनके साथ हुए लूटपाट के मामले में आरोपी चिह्नित होेने के बाद भी नहीं पकड़े गए। उन्होंने मामले में पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस उच्चाधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित ने कहा कि वह टैंकर खाली कर रात 11 से 12 बजे के बीच अपने घर जा रहे थे। भरवलिया गांव से आगे बढ़ने पर मंदिर के पास तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। मारा- पीटा और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। मनबढ़ों ने उनके पास से तीन हजार नकद और दवा छीनकर फरार हो गए। उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर चौकी इंचार्ज और थानाध्यक्ष भी पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर ली है। बावजूद इसके गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें