फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आग से छप्पर जला, गृहस्थी का सामान राख

Thu, 08 Jun 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र के दुधौरा पूरेकुमार में आग लगने से रिहायशी छाप्पर का घर जल कर राख।
विज्ञापन
छावनी। थाना क्षेत्र के दुधौरा पूरेकुमार गांव में मंगलवार रात आग लग गई। रिहायशी छप्पर जल गया। उसमें रखा सामान भी राख हो गया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। फायरब्रिगेड की गाड़ी आग बुझने के बाद गांव पहुंची।
विज्ञापन

दुधौरा पूरे कुमार गांव के अजय निषाद के परिवार के लोग गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहे थे। रात 11.30 के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देख लोग घबरा गए। जब तक कुछ समझ पाते पूरा छप्पर का घर तथा उसमें रखा सारा गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें